• Mon. Nov 9th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बूथ चलो अभियान में शामिल होने बिलासपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा.. बीजेपी को लेकर कही ये बात…

बूथ चलो अभियान में शामिल होने बिलासपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा.. बीजेपी को लेकर कही ये बात…

बिलासपुर, जून, 30/2023

कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल होने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बिलासपुर पहुंची। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। शैलजा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिलासपुर दौरे को लेकर कहा की भाजपा के 15 साल के कुशासन का धब्बा लगा है, उसे मिटाने की कोशिश में है बीजेपी टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, इसमें कोई देरी नहीं हुई है कांग्रेस में सबको लेकर चलते हैं, केंद्र के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं की अगुआई में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सीएम भूपेश बघेल के अधिकार में कोई कटौती पर नही हुई है। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं, किसी के अधिकार में कटौती नहीं हुई है, सबको साथ लेकर चलेंगे। पीएम मोदी के सभी भ्रष्टाचारियों के एकजुट होने के सवाल पर कहा की जो बीजेपी में चला जाता है, उसका गंगा स्नान हो जाता है, बाकी सब इन्हें भ्र्ष्ट नज़र आते हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह द्वारा कांग्रेस की पर निशाना साधते हुए कहा- वे 15 साल सीएम रहे, उन्हें उनकी पार्टी पूछ नहीं रही है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed