पुराने कंपोजिट बिल्डिंग, जिला न्यायालय से कलेक्ट्रेट को जोड़ेगा फुट ओवर ब्रिज…
78.24 लाख रुपए की लागत से बनेगा…
आम जनता को मिलेगी राहत दुर्घटना की संभावना होगी कम : शैलेष पांडेय…
बिलासपुर, मार्च, 18/2023
शनिवार को जिला खनिज संस्थान न्यास बिलासपुर की शासी परिषद की बैठक मंथन सभा कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। जिसमें कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में सांसद अरुण साव, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक रेणु जोगी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, आयुक्त नगर निगम कुणाल दुदावत शामिल हुए। बैठक में पुराने कंपोजिट बिल्डिंग एवं जिला न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 78.24 लाख की राशि का अनुमोदन किया गया।
विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि दफ्तरों के लिहाज से यह सबसे संवेदनशील स्थान है। कलेक्टोरेट, जिला न्यायालय, जिला पंचायत, रजिस्ट्री आफिस, पुलिस, नगर निगम सहित 50 से अधिक सरकारी विभागों वाली नई और पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कलेक्टोरेट रोड के आमने-सामने है। कई विभाग एक दूसरे से जुड़े हैं और आवश्यक कार्यों से आने वालों को दिन में कई कई बार रोड क्रास करना मजबूरी होती है।
कलेक्टोरेट, पुरानी और नई कंपोजिट बिल्डिंग और कोर्ट तक आने- जाने के लिए हर दिन हजारों लोगों को सड़क पार करना होता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यहां फुट ओवरब्रिज बनने से समस्या दूर की जा रही है, जिससे आम लोग बेखौफ होकर रोड क्राॅस कर सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
