गजमुख कन्ट्रक्शन पर अवैध प्लाटिंग करने का आरोप… सीएम, राजस्व सचिव, संभाग कमिश्नर, निगम आयुक्त,से हुई शिकायत…
बिलासपुर, फरवरी, 15/2024
गजमुख कन्ट्रक्शन के संचालक शिवराज सिंह ठाकुर के द्वारा बिलासपुर जिले के मंगला, उसलापुर, व हाफा व सकरी में बड़ी संख्या में अवैध प्लॉटिंग की जा रही है जिसकी जाँच कर कार्रवाई करने संभाग कमिश्नर और निगम आयुक्त से शिकायत की गई है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और राजस्व सचिव को भी भेजा गया है।
निगम क्षेत्र हो या ग्रामीण चारो तरफ लंबे समय से अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा है जिसे रोकने में निगम और राजस्व अमला नाकाम नजर आ रहे है। निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर कई बार कार्यवाई के बाद भी खुलेआम भूमाफिया खेतिहर भूमि को टुकड़ो में बाँट कर बेच रहे है। भूमाफिया टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग और रेरा से अनुमति लिए बिना ही प्लाट बेच रहे है। जिस पर कोई कार्यवाई नहीं हो रही है, बस नोटिस भेज कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है। ऐसा नहीं है कि राजस्व और निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को जानकारी नहीं की अवैध प्लाटिंग कहा कहा हो रही है लेकिन आपसी समझदारी औए सेटिंग से सारा खेल जारी है।
ऐसा ही एक अवैध प्लाटिंग की महिला अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री, राजस्व सचिव, निगम कमिश्नर और संभाग आयुक्त राजस्व में शिकायत की हैं। शिकायत में उन्होंने कहा है कि बिलासपुर जिले के हॉफा, उसलापुर, मंगला व सकरी में गजमुख कन्ट्रक्शन के संचालक के द्वारा बड़ी संख्या में अवैध प्लॉटिंग को अंजाम दिया जा रहा है, व फर्जी प्लॉटिंग कर शासन को आर्थिक छति पहुँचाई जा रही है, बिल्डर द्वारा मंगला क्षेत्र के पास उस्लापुर ओवर ब्रिज से लगे आकाश मार्ग में ख. न. 1381/1 से 1381/31 तक बिना डायवर्सन के एक एकड़ से अधिक जमीन को खुलेआम नियमों कि अवहेलना करते हुए बेचा जा रहा है इसके अलावा उसलापुर के पास व जैन इन्टरनेशनल स्कूल के पीछे जो भवनों का निर्माण कराया गया है वो भी शासन निर्देशो के विपरीत नियमों कि अवहेलना करते हुए व अधिकारीयों के साथ साठ गाठ करके बनवाया गया है।
यह है कि इनके द्वारा हाफा क्षेत्र में भी 3 एकड से अधिक कि जमीन में बिना किसी टीएनसी रेरा के अवैध प्लॉटिंग को अंजाम दिया जा रहा है। इनके पास टाउन एण्ड कन्ट्री प्लॉनिंग से किसी भी प्रकार कि अनुमति से संबंधित दस्तावेज है न रेरा से किसी भी प्रकार कि अनुमति ली गई है। इस मामले में जाँच कर उचित कार्रवाई करने की मांग शिकायतकर्ता ने की है।
संचालक द्वारा अलग अलग कई नामों से कंपनियां बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही है जिसका खुलासा अगले अंक में किया जाएगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
