होटल सेंट्रल प्वाइंट में जुआ फड़… तारबाहर थाना और ACCU की संयुक्त कार्रवाई… 7 गिरफ्तार…
बिलासपुर, अक्टूबर, 25/2023
त्यौहारी सीजन शुरू होते ही शहर के होटलों, फॉर्महाउस और अन्य जगहों में जुए की महफिल सजना शुरू हो जाती है। जहां रसूखदार भी दांव लगाने आते है। ऐसा ही एक मामला तारबहर थाना क्षेत्र में आया है शहर के नामी होटल सेंट्रल प्वाइंट के रूम में कुछ रसूखदार व्यापारी जुआ खेल रहे थे सूचना मिलने पर ACCU और तारबहार पुलिस ने रेड कार्रवाई कर जुआ खेलते 7 लोगो को पकड़ा है उनके पास से फड़ में लगे 63 हजार रुपए जप्त किए गए है। यह घटना मंगलवार रात की है। लेकिन पुलिस ने इस मामले का खुलासा बुधवार की दोपहर को किया गया है।
आपको बता दे की विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सक्रिय होकर कार्यवाही की जा रही है l बिलासपुर पुलिस कप्तान संतोष सिंह के द्वारा जुआ सट्टा पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, जिस पर ACCU और थाना तारबाहर की टीम द्वार होटल सेंट्रल प्वाइंट के एक रूम में जुआ खेलते हुए 7 लोगो को पकड़ा है सभी शहर के नामी व्यापारी है। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट में कार्यवाई की है। इस पूरी कार्यवाही में थाना तारबहार के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौधरी, उनि श्रवण टंडन, उनि कृष्ण कुमार साहू प्रआर बलवीर सिंह, प्रआर सूरज तिवारी, आर. संदीप, सरफराज खान, तरुण केसरवानी, पाटले, मुरली, अरविंद आनंत रूपलाल, सुखदेव पलके का योगदान रहा ।

जुआ फड़ से गिरफ्तार…
01. कमल कुमार पिता राजपाल उम्र 50 वर्ष निवासी करबला रोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ।
02- दीपक जैन सुतारिया पिता बी डी जैन उम्र 57वर्ष निवासी टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
03- तरुण कुमार पिता स्वर्गीय बलदेव उम्र 48 वर्ष निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपुर।
04 – सतीश सलूजा पिता आर सलूजा उम्र 51 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
05 – विशाल जीवनी पिता नंदलाल जीवनी उम्र 31 वर्ष निवासी बिनोवा नगर थाना तारबाहर बिलासपुर।
06. अनूप मेघानी पिता एम मेघानी उम्र 55 वर्ष निवासी बिनोवा नगर थाना तार बहार बिलासपुर।
07. दिलीप बेलानी पिता बि एम बेलानी उम्र 49 वर्ष निवासी तारबाहर बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
