पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बिलासागुड़ी हॉल में सभी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग में दिखाया सख्त तेवर…
इस होली हुड़दंगियों की खैर नहीं, बदमाशों और सार्वजनिक जगहों पर अभद्रता व नशा कर उदंडता करने वालों की होली पुलिस हवालात में मनेगी…
अपराधियों के प्रति नरमी बरतने वाले प्रभारी नपेगें, आम लोगों से अच्छा व्यवहार और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनवाई कर निराकरण के दिए निर्देश…
बिलासपुर, मार्च, 03/2023
क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आगामी होली के त्योहार को देखते हुए थानों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग कर सड़को पर उत्पात मचाने वालों पर कठोरतम कार्यवाही करने और उनकी गाडियां जप्त करने के निर्देश दिते है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग लेकर थानों में लंबित अपराधों, शिकायतों, मार्ग जांच, गुम इंसान, प्रतिबंधात्मक और विशेष अधिनियम की कार्यवाहियों की समीक्षा और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते पॉक्सो, नारकोटिक्स व साइबर अपराधों और उनमें कमजोर विवेचना को देखते हुए कार्यशाला का आयोजन कर विवेचकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। लोक सेवा में शामिल पासपोर्ट हेतु चरित्र सत्यापन के लिए एम-पासपोर्ट का उपयोग और सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण के लिए आई-रेड ऐप में समुचित एंट्री करने को कहा।

एसपी ने इस होली के पूर्व और त्योहारों के दिन हुड़दंगियों, बदमाशों और सार्वजनिक जगहों पर अभद्रता व नशा कर उदंडता कड़ी कार्यवाही की निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा शांति समिति की बैठक ले लोगों से आगामी समय में सौहार्दपूर्ण माहौल में होली और शब-ए-बारात मानने की अपील करने को कहा है। निजात अभियान के तहत और कड़ी कार्यवाहियां की जाएगी। ड्रग्स के सभी छोटे-बड़े सप्लायर्स के नेटवर्क को ध्वस्त करने का दिया भी निर्देश दिये है। मीटिंग में जमीन और कोयले के अफरा-तफरी के खेल में शामिल लोगों पर नजर रखने और जुआ-सट्टा पर जोरदार कार्यवाही व इनसे जुड़े अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिया।

पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों के गुंडागर्दी, नए अपराध करते ही कड़ी कार्यवाही और पुराने अपराध में मिली जमानत को न्यायालय से निरस्त कराए जाएंगे। इस माह अपराध रोकने के लिए फेरी वालों, कामगारों और किरायेदारों की जिले में बड़े पैमाने पर रैंडम तरीके से की चेकिंग करने को कहा। दूसरों विभागो के समन्वय से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर करने के होंगे प्रयास। पहले छोटे-छोटे उपाय जिनसे यातायात सुगम हो सके उन बिंदुओं पर पहले काम करने को कहा।
मीटिंग में एएसपी राजेंद्र जयसवाल, राहुल देव शर्मा, गरिमा द्विवेदी, रोहित बघेल सहित सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

मीटिंग के पूर्व सुबह साढ़े छह बजे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ग्राउंड में अधिकारियों व कर्मचारियों की शुक्रवार की परेड में सलामी ली और इंस्पेक्शन किया। इंस्पेक्शन दौरान पुलिस के डॉग स्कॉड ने जैसे ही सलामी दी, पुलिस अधीक्षक के चेहरे पर मुस्कान तैर गई।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
Uncategorized29/10/2026चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
