बिलापसुर, मई, 31/2025
चर्चित कोयला और डीएमफ मामले में जेल में बंद IAS रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया जेल से रिहा… जमानत के बाद प्रदेश से रहेंगे बाहर…
छत्तीसगढ़ के रायपुर केंद्रीय जेल में बंद पूर्वमुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस रानू साहू और समीर बिश्नोई को आखिरकार जमानत मिल गई इन तीनों को जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वे प्रदेश से बाहर रहेंगे। सभी छत्तीसगढ़ के चर्चित घोटाले डीएमएफ और कोयला मामले में जेल में बंद थे। सभी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। जानकारी मिली है कि सभी के पासपोर्ट कोर्ट में जमा रहेंगे और प्रदेश के बाहर जहां भी रहेंगे अपना पूरा पता जांच एजेंसी को देंगे।
चर्चित कोयला घोटाले में ईडी जांच कर रही है ED का आरोप है कि 570 करोड़ से ज्यादा का कोयले मामले में भ्रष्टाचार हुआ है। इस पूरी मामले में 36 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सिंडीकेट के माध्यम से कोयले की वसूली की जाती थी। कोयला व्यापारियों 25 रुपए प्रति टन की अवैध वसूली होती थी।
कोयले घोटाले के अलावा DMF में भी भारी भ्रष्टाचार किया गया था। जिसमें EOW ने मामला दर्ज किया था। इसमें कोरबा के फंड में कई टेंडरों में गड़बड़ी की गई थी ठेकेदारों को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाया गया था साथ ही मंत्री और नेताओं को मोटी कमिशन भी देने की बात सामने आई थी।
इन दोनों घोटालों की जांच ED (प्रवर्तन निदेशालय) और छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो कर रही है। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि DMF में भ्रष्टाचार हुआ है और अधिकारियों नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को निकाला गया है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
