बिलासपुर, जून, 12/2025
नशे का काला कारोबार… श्रीवास दंपति की डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रिज… बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने श्याम श्रीवास और उनकी पत्नी सरोज श्रीवास की लगभग 1.51 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति फ्रीज की है। दोनों पर मादक पदार्थों का संगठित कारोबार चलाने का आरोप है। जब्त की गई संपत्तियों में शामिल हैं। कृषि भूमि और ढाबा भवन, ग्राम पांड में 20 डिसमिल कृषि भूमि और उस पर बना पक्का ढाबा भवन
-दो आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक फ्रीज, टीवी, तीन कूलर, 6 सीटों वाला सोफा सेट, वाटर प्यूरिफाय और एक चिड़ीमार बंदूक जप्त की गई है। अब तक 15 व्यक्तियों की लगभग 5.5 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ SAFEMA न्यायालय को भेजी गई हैं। इनमें से 13 लोगों की संपत्ति को SAFEMA कोर्ट द्वारा वैध ठहराया गया है, जबकि एक मामला अभी विचाराधीन है। इन संपत्तियों में प्लॉट, वाहन, बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट व बीमा पॉलिसियाँ सम्मिलित हैं।

बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब नशे की कमाई से अर्जित कोई भी संपत्ति पुलिस की निगरानी से बाहर नहीं है।घरेलू वस्तुओं से लेकर ज़मीन तक, हर अवैध सम्पत्ति पर अब कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।अब तक 15 व्यक्तियों की लगभग 5.5 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ SAFEMA न्यायालय को भेजी गई हैं। इनमें से 13 लोगों की संपत्ति को SAFEMA कोर्ट द्वारा वैध ठहराया गया है, जबकि एक मामला अभी विचाराधीन है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि श्याम श्रीवास के विरुद्ध NDPS व आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं सरोज श्रीवास पर भी NDPS मामले पंजीबद्ध हैं। दोनों पूर्व में जेल जा चुके हैं।
यह कार्रवाई अभियान “चेतना विरुद्ध नशा” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार को रोकना है। इससे पहले भी बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाईयाँ की हैं, जिनमें 16 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार करना और 22 किलो गांजा जब्त करना शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
