बिलासपुर, जून, 15/2025
गांव में लड़की से मिलने पहुंचे युवक को खंभे में बांध कर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल… मुखबिरी के शक में विवाद गहराया… मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी…
रायपुर के खपरीडीह में एक युवक परमेश्वर साहू की पिटाई का मामला सामने आया है। परमेश्वर का खपरीडीह गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी गांव के युवकों को लग गई। इन युवकों का परमेश्वर के साथ पहले से ही विवाद चल रहा था, जो पत्थर खदान में ट्रैक्टर जब्त होने के बाद और बढ़ गया था। यह मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट का है, जिसमें एक युवक परमेश्वर साहू को खपरीडीह के युवकों ने बुरी तरह पीटा। जब परमेश्वर अपनी प्रेमिका से मिलने खपरीडीह गया, तो गांव के युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की।
घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने एक आरोपी यशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल और पुलिस टीम को लगाया है। मारपीट करने वाले लोगों के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ताकि अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।
मारपीट का वीडियो वायरल एसपी भावना गुप्ता ने लिया संज्ञान…
इसी बीच मारपीट करते युवक का वीडियो एसपी बलौदाबाज़ार-भाटापारा भावना गुप्ता के संज्ञान में आया उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इस संबंध में एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया बताया कि एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है ,अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल के साथ ही टीम को लगाया है। संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण…
प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश ने विवाद रूप ले लिया। ग्राम कुम्हारी युवक परमेश्वर साहू और खपरीडीह के युवकों यशवंत पटेल सहित अन्य का पहले से विवाद चल रहा है। आरोपी युवक और पीड़ित परमेश्वर पत्थर खदान में ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करते हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों का ट्रैक्टर खनिज विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया था। इन लोगों को आशंका थी कि परमेश्वर ने ही खनिज विभाग के अधिकारियों से मुखबीरी की होगी। इसके बाद ही माइनिंग अधिकारियों ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद इन लोगों का आपस में विवाद बढ़ गया था और एक दूसरे से रंजिश रखने लगे थे। 12 जून को जब परमेश्वर खपरीडीह गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया। इसी दौरान युवकों ने परमेश्वर को अपने ही गांव की लड़की से मिलते हुए देख लिया। इसके बाद परमेश्वर को गांव के यशवंत पटेल, केवल केंवट, गया पटेल, दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास ने उसे घेर कर पकड़ लिया और उसे एक बांधकर बेल्ट और डंडे से मारपीट की और मौके से फरार हो गए ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
