बिलासपुर, जून, 16/2025
जिले में अवैध रेत पर पुलिस एवं प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 600 ट्रैक्टर रेत सहित 50 से अधिक गाड़ियां जप्त… कई हिरासत में…
बिलासपुर पुलिस और प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 50 से अधिक ट्रैक्टर, हाईवा, पोकलैंड और जेसीबी जप्त किए गए हैं, साथ ही 600 ट्रैक्टर से अधिक डंप रेत भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई में 3 पोकलैंड, 2 जेसीबी, 13 हाईवा और 34 ट्रैक्टर सहित कुल 50 से अधिक वाहन जप्त किए गए हैं साथ ही 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शासन और पुलिस के द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने और खनिज संसाधनों का संरक्षण करने लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के परिपालन में की जा रही है ।

हाईकोर्ट एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिसके परिपालन में बिलासपुर कलेक्ट और एसएसपी के द्वारा सोमवार सुबह जिले के एसडीएम , एसडीओपी , सीएसपी , तहसीलदार , नायब तहसीलदारी, थाना प्रभारी, खनिज विभाग के अधिकारी, एवं उनके साथ पर्याप्त कार्यपालिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की 60 से 70 अलग-अलग टीम में बनाकर विभिन्न 80-85 स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में लगभग 12 से 13 स्थानो पर पृथक पृथक लगभग 600 ट्रैक्टर अवैध रेत डंप की हुई पाई गई, जिन्हें जब्त तक किया गया।


Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
