बिलासपुर, जून, 19/2025
शराब के लिए 3 युवकों ने मांगे रुपए … नहीं देने पर कर दी युवक की पिटाई…
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट और पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल माखीजा, अजय उर्फ अज्जू पृथवानी और मुरली माखीजा के रूप में हुई है। ये घटना 16 जून 2025 को शराब भट्टी के पास हुई, जब पीड़ित शिवपूजन चौधरी ने आरोपियों की मांग का विरोध किया, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।
सकरी क्षेत्र में शराब भट्टी के पास युवक से मारपीट कर पैसे की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है 16 जून को प्रार्थी शिवपूजन चौधरी, निवासी आवासपारा सकरी द्वारा थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दोपहर लगभग 3:00 बजे शराब भट्टी सकरी में शराब लेने गया था तभी राहुल माखीजा अपने साथी मुरली माखीजा एवं अजय उर्फ अज्जू पृथवानी (रायपुर निवासी) के साथ वहां पहुँचा। आरोपियों ने प्रार्थी को शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सकरी में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, तथा सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बिलासपुर पुलिस गुंडा तत्वों पर कड़ी निगरानी रख रही है और इस तरह की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई कर रही है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
