बिलासपुर, मई, 20/2025
जंगल में बना रहे थे अवैध कच्ची शराब आबकारी विभाग को भनक तक नहीं… सीपत पुलिस ने मारा छापा महुआ शराब का जखीरा बरामद…
बिलासपुर की सीपत पुलिस ने निरतू जंगल लीलागर नदी किनारे छापेमारी कर 255 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया है साथ ही महुआ शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन इस पूरे मामले में जिले के आबकारी विभाग को खबर तक नहीं लगी कि जंगल में नदी किनारे अवैध शराब बनाई जा रही है पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि लंबे समय से यहां महुआ कच्ची शराब बनाई जाती है और आस पास के क्षेत्रों में बिक्री की जाती है लेकिन आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी या सब जान कर भी विभाग के जिम्मेदार अपनी आँखें मूंदे बैठे है। 2 दिन पहले ही रायपुर की सेंट्रल टीम बिलासपुर के चकरभाठा आकर अवैध शराब पर कार्रवाई कर चली जाती है और जिले की टीम को पता तक नहीं चलता अब सीपत पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई की ही जबकि इसे आबकारी विभाग को छापा मारना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ नहीं पुलिस ने अपनी कार्यवाही कर दी और आबकारी विभाग अभी भी नींद में है।
आपको बता दे कि ग्राम निरतू जंगल लीलागर नदी किनारे में अवैध कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में निमार्ण करने की मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के द्वारा सीपत पुलिस की टीम तैयार कर ग्राम निरतु लीलागर नदी किनारे में रेड कार्यवाही किया गया । जहां 1. विदेशी राम धनुहार को (अवैध कच्ची महुआ शराब 114 लीटर) 2. गणेश धनुहार को (अवैध कच्ची महुआ शराब 03 लीटर) 3. खनलाल धनुहार को (अवैध कच्ची महुआ शराब 18 लीटर) 4. छन्नु धनुहार को (अवैध कच्ची महुआ शराब 120 लीटर) कुल 255 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमती करीब 76,500 रू है जप्त कर सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, प्र आर परमेष्वर सिंह, जयपाल बंजारे, आरक्षक सुभाष मरावी, ज्ञानेश्वर यादव, राजेंद्र साहू, रामचंद्र उईके, प्रकाश जगत, लक्ष्मण चंद्रा एवं प्रेम सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।
अवैध शराब बनाते पकड़े गए युवक…
1. विदेशी राम धनुहार पिता अंजारे सिंह उम्र 22 साल निवासी धनुहार मोहल्ला ग्राम निरतू थाना सीपत (अवैध कच्ची महुआ शराब 114 लीटर)
2. गणेश धनुहार पिता स्व समारू राम उम्र 32 साल निवासी धनुहार मोहल्ला ग्राम निरतू थाना सीपत (अवैध कच्ची महुआ शराब 03 लीटर)
3. लखनलाल धनुहार पिता बुलुराम उम्र 39 साल निवासी जुनाडीह थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (अवैध कच्ची महुआ शराब 18 लीटर)
4. छन्नु धनुहार पिता धरमू उम्र 30 साल निवासी निवासी जुनाडीह थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा(अवैध कच्ची महुआ शराब 120 लीटर)
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
राजनीति22/09/2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
