नशे में लूटपाट करने वाले नाबालिग लगे पुलिस के हाथ… मोबाइल, स्कूटी जप्त… अलग-अलग थाना क्षेत्रों दे चुके लूट की घटना को अंजाम…
बिलासपुर, अगस्त, 05/2022
बिलासपुर में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है। जगह जगह नशे का सामान बिक रहा है ज्यादातर नाबालिग इस नशे की चपेट में आ रहे है और नशे का शौक पूरा करने के लिए लूट, मारपीट चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। नशे में लूटपाट करने वाले 2 नाबालिगों को तारबाहर पुलिस और एसीसीयू ने मिलकर पकड़ा है ये दोनों कोतवाली क्षेत्र के कतियारपारा के रहने वाले है। इनसे 4 मोबाइल और एक स्कूटी जप्त की गई है।

ये युवक अलग अलग क्षेत्रो में लूट की घटना को अंजाम दे चुके है। तारबाहर थाना क्षेत्र के रेल्वे अस्पताल के पास मॉर्निंगवाक पर निकले युवक को रोककर फोन पर बात करने के बहाने उससे मोबाईल चीन कर भाग गए थे। इसके अलावा इन नाबालिगों ने सरकंडा क्षेत्र में पेट्रोलपंप के पास भी मोबाइल लूटने की बात कॉल की है। सिविल लाइन क्षेत्र के छत्तीसगढ़ भवन के पास भी देर रात प्रेसकर्मी से उसका बैग छीन कर भागने की बात स्वीकार की है। सीसीटीवी के आधार पर एक को पकड़ा गया है उसकी निशानदेही पर दूसरे नाबालिग को कतियारपारा से गिरफ्तार किया है। दोनों पर धारा 356, 379 के तहत मामला दर्ज कर अभिरक्षा में रखा गया है। इस मामले में तारबाहर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह, उनी. अजय वारे, प्रआ. सूरज तिवारी, देवमूंद पुहुप, आर.सज्जू अली, मोहम्म्द अली, मनीष सिंह, पवन बंजारे, निखिल जाधव, दीपक की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर31/07/2026मौत के बाद भी नहीं मिली मुक्ति,, बिल नहीं चुकाने पर आदिवासी महिला का शव रोकने के आरोपों से घिरा हरि ओम हॉस्पिटल ?…
बिलासपुर30/07/2026VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं पर शिक्षा सचिव से मिला कर्मचारी संघ, वेतन नहीं रुकेगा; कैशलेस चिकित्सा योजना पर भी हुई अहम चर्चा
Uncategorized30/07/2026जनगणना मानदेय भुगतान में देरी से शहरी कर्मचारी नाराज, कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
