सभापति ने जिला प्रशासन से मांगा पानी..बताया ..किसानों को सताने लगी बियासी और रोपाई की चिंता..जल्द से जल्द खारंग जलाशय से छोड़ें पानी…
बिलासपुर, अगस्त, 04/2022
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की अगुवाई में बेलतरा और मस्तूरी क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से सिंचाई के लिए खारंग जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग किया है। अंकित गौरहा ने जलसंसाधन विभाग प्रमुख से बताया कि समय रोपाई बियासी का है। पिछले कुछ दिनो से बारिश भी नहीं हुई है। ऐसे में किसानों की चिंता भी वाजिब है।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की अगुवाई में आज मस्तूरी और सीपत के किसानों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग को ज्ञापन दिया। अंकित गौरहा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। क्षेत्र के किसानों को रोपाई और बियासी की चिंता सताने लगी है। समय पर पानी की आपूर्ति होने से किसानों की चिंता दूर हो जाएगी।
अंकित गौरहा ने जल संसाधन विभाग ईई से मिलकर बताया कि किसानों की चिंता वाजिब है। पानी की कमी के चलते खेत सुख चुके हैं। इसका असर धान के पैदावार पर होगा। खारंग जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाए। जिससे बेलतरा,मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव सेमरा, भारवीडीह, सिंघरी,भरारी, सेमरताल, जलसो, लखराम, खैरखुंडी, सरवनदेवरी,परसदा के किसान की चिंता दूर हो जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
