बिलासपुर, अगस्त, 22/2024
सड़क हादसे में गायों के मौत की जांच जारी,टीम ने सिलपहरी व धूमा का किया दौरा…
बिल्हा विकासखंड के सिलपहरी में विगत दिनों 9 गायों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की जांच के लिए एसडीएम बजरंग वर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम आसपास के गावों का दौरा कर जांच कर रही है। इस कड़ी में टीम ने आज सिलपहरी और धूमा का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों और पशुपालकों से दुर्घटना के संबंध में चर्चा की और बयान लिए। दुर्घटना में मृत मवेशी किसके थे। घटना स्थल पर मवेशी कैसे पहुंचे। मवेशियों की मौत में किसकी लापरवाही सामने आई है सहित कई विषयों पर बयान लिए गए। मवेशियों को सड़क पर बैठने से कैसे रोका जाए, इस पर चर्चा किया गया। टीम कल जांच के लिए ग्राम हरदीकला, टोना और कड़ार जाएगी। घटना स्थल से लगे ग्राम जो की हाईवे से नजदीक हो, उन सभी ग्रामों में पहुंचकर टीम जांच कर रही है। इस अवसर पर जांच टीम के सदस्य संजय कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, विजय चौधरी सिरगिट्टी थाना प्रभारी, शिवानी सिंह तोमर, उप संचालक पंचायत, संदीप पोयम जनपद सीईओ बिल्हा, डॉ. अरविंद त्रिपाठी पशु चिकित्सा अधिकारी बिल्हा तथा आरपी यादव ईई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
