बिलासपुर, अगस्त, 06/2024
पशु प्रबंधन के लिए 7 को तुरकाडीह में होगी जनचौपाल…
हाई कोर्ट के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख नेशनल और स्टेट राजमार्गों में घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों में जनचौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर ब्लॉक के तुरकाडीह में 7 अगस्त को जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जनचौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पशुपालकों की उपस्थिति में पशुपालकों को घुमन्तू पशुओं को सड़क पर छोड़े जाने से होने वाले समस्याओं से अवगत कराने के साथ साथ पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने हेतु अपील एवं समझाईश दी जा रही है।
जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पशुपालकों को उपस्थित रहने हेतु जिला पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा अपील की गई है जिससे पशुपालकों की सहभागिता से सड़कों पर घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।
जिले में आवारा पशुओं के प्रबंधन हेतु लगातार उपाय किये जा रहे हैं। इसी क्रम में तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगीपुर में आवारा मवेशी मिलने पर पशुपालकों पर जुर्माना एवं सड़कों से आवारा पशुओं को विस्थपित करने हेतु चरवाहा नियुक्ति के संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे सड़कों में आवारा पशुओं के मांध्यम से होने वाली दुर्घटनाओ की रोकथाम संभव हो तथा फसलों को हानि न हो।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
