बिलासपुर, मई, 27/2026
सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या व्यापारियों का फूटा गुस्सा,, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी पहुंचे घटनास्थल,, बोले- अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी…
पेंड्रा । जीपीएम जिले के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और लाखों के जेवरात लूट की घटना से पूरे प्रदेश के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी आईजी के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खुले बाजार में इस प्रकार की जघन्य वारदात कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
घटना के बाद कमल सोनी मृतक सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सराफा व्यापारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

गौरतलब है कि मंगलवार शाम पेंड्रा-मरवाही मुख्य मार्ग स्थित कोटमी साप्ताहिक बाजार में हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने जेवरातों से भरी पेटी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी की छाती में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी सोने-चांदी के जेवरों से भरी पेटी लेकर फरार हो गए।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
