ACCU और तारबाहर थाना की संयुक्त कार्यवाई… 3 शातिर चोर गिरफ्तार…. 11 बाइक जप्त…
बिलासपुर, मार्च, 10/2023
शहर में हो रही बाइक चोरी को रोकने ACCU और तारबाहर थाना की टीम ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए 3 बाइक चोरो को पकड़ा है इनके पास से 11 गाड़िया जप्त की गई है। जप्त गाड़ियों का कोई भी दस्तावेज आरोपियों के पास नही मिला जिसके बाद पुलिस ने गाड़ियां जप्त कर तीनो आरोपियों पर कार्यवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
आपको बतादे की बाइक चोरी के घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच पड़ताल किया जा रहा है। जिसमे आरोपी इतियल, अनिल और संगम के द्वारा चोरी का बाइक को कम दाम में बेचने के लिये ग्राहक की तलाश करने की सूचना मिली थी जिसके बाद ACCU और थाना तारबाहर पुलिस टीम द्वारा रेड किया गया। जिसमे आरोपियों के पास से 4 पल्सर, 3 डीलक्स, 2 स्प्लेंडर, 1 एक्टिवा, 1 सीबीजी मोटर साइकल बरामद किया गया है।
उक्त मोटर साइकल रखने के संबंध में आरोपियों को नोटिस दिया गया था लेकिन तीनो आरोपियों ने कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाए और लिखित में दिया की उनके पास किसी तरह का कोई कागज नही है। इन जप्त मोटरसाइकिल में CG 22, CG 11, CG10 RTO पासिंग हैं, उक्त मोटरसाइकिल की और जानकारी प्राप्त कर वास्तविक वाहन स्वामियों का पता किया जा रहा है। उपरोक्त बाइक को चोरी की संपत्ति होने की युक्तियुक्त संदेह पर आरोपियों के कब्जे से गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक के जप्त किया गया और धारा सदर 41 (1-4) जाफौ/379 भादवि के अंतर्गत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी…
1 इतियल पीटर पिता पीटर मशीह उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर सिविल लाइन बिलासपुर
2 अनिल पांडे पिता स्वराज पांडे उम्र 30 वर्ष निवासी पारिजात कॉलोनी सिविल लाइन बिलासपुर
3 संगम मानिकपुरी पिता दुखीराम मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष निवासी दैजा तखतपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
