• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

टीआई फैजुल होदा शाह सहित आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बने ” कॉप ऑफ द मंथ “…

टीआई फैजुल होदा शाह सहित आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बने ” कॉप ऑफ द मंथ “…

बिलासपुर, मार्च, 06/2023

एसपी संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस कड़ी में माह फरवरी 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को संतोष सिंह के द्वारा एसपी ऑफिस में आज ” कॉप ऑफ द मंथ ” सम्मान से सम्मानित किया गया।

अपराध प्रकरणों के बेहतर निकाल व निजात अभियान में उल्लेखनीय कार्यवाही हेतु सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, यातायात सेल में उत्कृष्ट कार्य हेतु एएसआई उमाशंकर पांडे, जुनापारा में पेट्रोल पंप पर फायरिंग व लूटपाट की कोशिश के आरोपी के त्वरित खोज हेतु प्रभारी एएसआई मनोज शर्मा, ऑफिस कार्य में बेहतर कार्य हेतु एसआई गौरीशंकर बघेल, मस्तूरी मर्डर के निकाल हेतु कोतवाली थाने के आरक्षक गोकुल जांगड़े, परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में काउंसलिंग करवा परिवारों को मिलाने में मदद हेतु महिला आरक्षक प्रीतिदास महंत, सरकंडा में वृद्ध से उठाईगिरी में ट्रेन से आरोपी पकड़ने में मदद हेतु आरक्षक सोनू पाल और सकरी के बड़ी चोरी में आरोपी को पकड़ने में सूझ-बूझ हेतु एसीसीयू के आरक्षक सत्य कुमार पाटले को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

एसपी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा। माह फरवरी में पुलिस अधीक्षक ने दो अनुशासनहीन कर्मचारियों को निलंबित और एक अन्य को किया लाईन अटैच किया था। कुछ अन्य के खिलाफ शिकायत आधार पर विभागीय जांच आदेशित की गई है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed