बिलासपुर, फरवरी, 28/2026
शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
Chhattisgarh High Court से बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। अदालत ने आरोपी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका मंजूर कर उन्हे राहत प्रदान की है।
यह मामला Enforcement Directorate (ईडी) तथा Anti Corruption Bureau / Economic Offences Wing (एसीबी/ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज प्रकरणों से जुड़ा है। सौम्या चौरसिया ने इन एजेंसियों की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं।
सुरक्षित रखा गया था फैसला…
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जारी आदेश में अदालत ने सौम्या की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया।
सिंगल बेंच में हुई सुनवाई…
यह मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में विचाराधीन था। आदेश जारी होते ही इसे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि शराब घोटाले का मामला प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में रहा है और इसमें कई प्रशासनिक व कारोबारी नामों की जांच विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही है। हाईकोर्ट के इस फैसले को प्रकरण में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
बिलासपुर28/02/2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रहंगी किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास..
Uncategorized26/02/2026बिल्हा SBI में 2 करोड़ का खेल : कैशियर गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई..
