रेत चोरो पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई… 7 प्रकरण दर्ज… घाट जाने के रास्तों को किया बंद…
बिलासपुर, जनवरी, 17/2023
बिलासपुर में खनिज विभाग के अधिकारी विगत 2 दिनों से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे है। इस कार्यवाई से रेत चोरो के बीच हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जप्त कर 7 रेत चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये है। इसके अलावा नदी में रेत चोरो के द्वारा बनाये गए रास्तो को भी खोद कर उन्हें बंद किया गया है। अवैध रेत उत्खनन की शिकायत खनिज अमले को लगातार मिल रही थी जिस पर 2 दिनों से कार्यवाई की जा रहीं है।

पिछले 5 दिनों की कार्यवाई में विभाग ने 20 वाहनों को जप्त किया था ये कार्यवाई मंगलवार को भी जारी रही जिसमे खनिज अमला बिलासपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन/परिवह के कुल 07 प्रकरण दर्ज किए है साथ ही अवैध रेत उत्खनन के क्षेत्रों को चिन्हांकित करते हुए मंगला, लमेर, लारीपारा, घुटकु ग्रामों कि ओर जाने वाले पहुँच मार्ग को खोद कर रास्ते को बंद कराया गया है। ताकि रेत चोरो के द्वारा नदी से अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन ना किया जा सके।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर04/08/2026भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर04/08/2026बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान उल्लंघन पर सदस्यों का फूटा आक्रोश,, अध्यक्ष का प्रभार बदलने का प्रस्ताव रखा गया… करीब 150 सदस्यों की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,, पत्रकारों ने कलेक्टर व सहायक पंजीयक को सौंपा ज्ञापन…
प्रशासन04/08/2026विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात… 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…
