बिलासपुर, अगस्त, 04/2026
भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्धारण किया है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी को भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
महर्षि बाजपेयी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। एवं उन्हें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का करीबी माना जाता है, महर्षि की संगठनात्मक कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों तथा युवाओं के बीच सक्रिय उपस्थिति को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति के बाद महर्षि बाजपेयी ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता सहित प्रदेश एवं जिला संगठन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य मंडल में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, अधिकाधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
महर्षि बाजपेयी की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर मध्य मंडल में युवा मोर्चा का संगठन और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी होगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
