बिलासपुर, दिसंबर, 25/2024
खनिज चोरों पर माइनिंग डिपार्टमेंट की दबिश… अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते जेसीबी मशीन सहित 09 हाईवा एवं 06 ट्रैक्टर जप्त…
बिलासपुर जिले में खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर
रेत, गिट्टी, मुरूम की अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालो के वाहन जप्त कर प्रकरण बना जुर्माना वसूला जा रहा है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशपर की जा रही है। बिलासपुर में खनिज विभाग 21.12.2024 एवं 22.12.2024 को घुटकु, निरतू, कछार, रतखण्डी, करहीकछार, बेलगहना, रतनपुर, गढ़वट, कोटा, सकरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 06, गिट्टी के 03 मामलों सहित कुल 09 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 04 हाईवा एवं 05 ट्रैक्टर जप्त कर थाना कोटा एवं थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम गढ़वट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना रतनपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इसके अलावा 24.12.2024 एवं 25.12.2024 को भी टीम ने चकरभाटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा एवं अन्य क्षेत्रों में में दबिश दे कर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 02 हाइवा , गिट्टी के 01हाइवा , मिट्टी/मुरुम के 02 हाइवा व 01 ट्रैक्टर सहित कुल 06 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 05 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त कर थाना सिरगिट्टी, पचपेड़ी एवं थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम चिल्हाटी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है । खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वाहनों को अभिरक्षा में लेने में पुलिस विभाग द्वारा भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
