विधायक शैलेष पांडेय को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी…. चार विधानसभाओं के पर्यवेक्षक बनाए गए…. AICC, प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने जारी किया आदेश….
बिलासपुर, जनवरी, 05/2022
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ अजय कुमार द्वारा जारी पत्र में नगर विधायक शैलेष पांडेय को उनके संगठन में दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं इन सीटों पर नगर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी ने नगर विधायक शैलेष पांडेय को मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। नगर विधायक शैलेष पांडेय का कहना है कि आलाकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे, इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/04/2026संचिता मिश्रा ने रचा इतिहास, 10वीं में हासिल किए 97% अंक…
Uncategorized16/04/2026ब्रेकिंग : भीषण गर्मी का असर,, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समय से पहले छुट्टी का ऐलान,, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगी छुट्टी…
छत्तीसगढ़14/04/2026बॉयलर ब्लास्ट से हाहाकार: वेदांता पावर प्लांट में 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे…
Uncategorized14/04/2026ऑनलाइन निगरानी से कसा शिकंजा, खनिज परिवहन में अनियमितताओं की गुंजाइश लगभग खत्म…
