कोतवाली पुलिस का आपकी पुलिस आपके द्वार का आयोजन… लोगो को साईबर अपराध, धोखाधडी के संबंध में किया गया जागरूक… नशे से करो दूरी जियो जिंदगी पुरी चलाया गया जागरूकता अभियान…
वार्ड क्र. 36 बसंत भाई पटेल नगर कतियापारा में किया गया आयोजन… यातायात सतर्कता एवं डायल 112 की दी गयी जानकारी…
बिलासपुर, जनवरी, 05/2022
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्ग दर्शन पर निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आपकी पुलिस आपके वार्ड कार्यक्रम का आयोजन थाना सिटी कोतवाली के क्षेत्रांतर्गत उदईचौक कतियापारा में किया गया। जिसमें साईबर अपराध एवं धोखाधडी से संबंधित अपराध की जानकारी एवं बारिकियो के बारे में उपस्थित जनमानस को दी गयी एवं उपस्थित महिला एवं पुरूषो द्वारा पुलिस को अपने वार्ड में घटित होने वाली समस्यो के बारे में अवगत कराया गया। जिसके तहत सघन बस्ती होने के कारण बाईक पेट्रोलिंग कराए जाने की मांग की गयी जो पुलिस द्वारा कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। भविष्य मे जल्द ही बाईक पेट्रोलिंग कराई जाएगी।

बढते अपराध को देखते हुए वार्ड में सी.सी. कैमरा की आवश्यकता महसूस की गयी जिसे वार्ड पार्षद बंधु मौर्य एवं एल्डरमेन बंटी गुप्ता के द्वारा वार्ड में कैमरा लगवाने की जिम्मेदारी ली गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल, निरीक्षक प्रदीक आर्य, वार्ड पार्षद बंधु मौर्य, एल्डरमेंन बंटी गुप्ता, संतोष यादव, श्रीमती दुर्गा मिश्रा, मन्नू यादव, संजय यादव, बलराम हरियानी, सुरेंद्र रवानी, अभिमन्यु यादव, शैलेंद्र मिश्रा, सुखदेव रजक, बीट/वार्ड प्रभारी सउनि गुलाब पटेल, सउनि मानिक लाल लहरे, सउनि गजेंद्र शर्मा, प्र.आर. 245 शोभनाथ यादव, प्र.आर. 945 कुमार डहरिया, आर. नरूुल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, मनोज साहू, समर बहादुर, अभिषेक बक्स, म.आर. प्रेम कुमारी, प्रियंका सिंह एवं अन्य कतियापारा के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
