जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में रस्साकसी में विधायक शैलेष पाण्डेय ने दिखाया दम… विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कार वितरण…
बिलासपुर, नवंबर, 21/2022
छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलों को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन के चौथे दिन रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिले के 04 विकासखण्डों एवं 1 नगर निगम से सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। आयोजन के आयोजन का समपान एवं पुरस्कार वितरण नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक शैलेष पाण्डेय द्वारा पुरूष वर्ग के 18-40 आयु वर्ग के फायनल मैच में खिलाड़ियों से भेंट करने के पश्चात सिक्का उछाल कर टाॅस कराया गया। टाॅस जीतकर नगर निगम के दल के द्वारा अपने पाले का चयन किया गया, जिसके उपरांत व्यायाम शिक्षक पिंकूराम शर्मा द्वारा रस्साकसी का खेल प्रारंभ किया गया।
फायनल मैच में मस्तुरी की टीम ने नगर निगम की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फायनल मैच के पश्चात नगर विधायक ने भी रस्साकसी में अपने दमखम का परिचय दिया जिसमें नगर विधायक की ओर से सहायक संचालक श्री ए. एक्का, जिला क्रीड़ा अधिकारी स्कूल शिक्षा श्री प्रभात गुप्ते तथा अन्य व्यायाम शिक्षक तथा दूसरी ओर वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री अवधराम चन्द्राकर की टीम रही। इस मुकाबले में नगर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय की टीम विजयी रही। सभी मैच के पश्चात विधायक महोदय द्वारा खिलाड़ियोें को राज्य की लोक संस्कृति, लोक खेलों के इस मंच में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी लोक संस्कृति व खेलों को संजोकर रखने तथा नई पहचान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

चौथे दिन के परिणाम निम्नानुसार हैं…
रस्साकसी (समूह) –
18 वर्ष महिला – नगर निगम बिलासपुर विरूद्ध मस्तुरी, विजेता नगर निगम बिलासपुर (2-0)
18 वर्ष पुरूष – कोटा विरूद्ध तखतपुर, विजेता, तखतपुर (0-2)
18 वर्ष से 40 वर्ष महिला – तखतपुर विरूद्ध नगर निगम बिलासपुर, विजेता तखतपुर (2-0) 18 से 40 वर्ष पुरूष – नगर निगम बिलासपुर विरूद्ध मस्तुरी, विजेता मस्तुरी (0-2)
40 वर्ष से अधिक, महिला – विकासखण्ड बिल्हा (वाॅकओवर)
इस अवसर पर सहायक संचालक खेल विभाग श्री ए. एक्का, स्कूल शिक्षा विभाग से जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभात गुप्ते, खेल अधिकारी श्री सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री दिल कुमार राठौर आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता कराने में स्कूल शिक्षा विभाग के व्यायाम अनुदेशकों का विशेष योगदान रहा। कल दिनांक 22 नवंबर को संखली खेल का आयोजन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सवेरे 10 बजे से आयोजित होगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर04/08/2026भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर04/08/2026बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान उल्लंघन पर सदस्यों का फूटा आक्रोश,, अध्यक्ष का प्रभार बदलने का प्रस्ताव रखा गया… करीब 150 सदस्यों की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,, पत्रकारों ने कलेक्टर व सहायक पंजीयक को सौंपा ज्ञापन…
प्रशासन04/08/2026विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात… 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…
