बीच बाजार हत्या… युवती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार… सरफिरे युवक ने किया सरेराह मर्डर… तमाशा देखती रही भीड़… देखिए मौत का वो वीडियो…
गौरेला, जून, 26/2024
प्रदेश के जीपीएम जिले के गौरेला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है बीच बाजार एक युवक ने युवती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार का मौत के घाट उतार दिया है। उस वक्त आस पास लोगो की भीड़ थी लेकिन लोग तमाशा देखते रहे और किसी ने युवती को बचाने की कोशिश नही की। यह घटना गौरेला के एसबीआई बैंक के सामने हुई है वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है।
जानकारी मिली है की युवती और युवक के बीच पहले से जान पहचान थी और अक्सर बातचीत होती थी और कुछ समय से दोनो की बीच विवाद चल रहा था। युवती के साथ आए एक नाबलिग युवक और किशोरी ने बताया कि, युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। किशोरी के मुताबिक युवक किसी मोबाइल की मांग युवती से कर रहा था। फिर अचानक बीच सड़क पर चाकू निकालकर मारने लगा। युवक ने युवती पर चाकू के इतने वार किए कि, युवती चंद सेकंड में सड़क पर गिर गई। उसके गिरने के बाद भी युवक चाकू चलाता रहा। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध20/07/2026बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार… ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल व बाइक जब्त, कोनी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…
छत्तीसगढ़20/07/2026पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,, मिली नई जिम्मेदारी… देखे सूची..
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…

