एसईसीएल के नए निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस. एन. कापरी ने किया पदभार ग्रहण…
बिलासपुर, दिसंबर, 10/2022
एसईसीएल के नए निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.एन. कापरी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। आईएसएम धनबाद से बी-टेक (खनन) में स्नातक डिग्री प्राप्त करने के उपरांत उन्होनें अगस्त 1987 में एसईसीएल में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। उन्होनें मैनेजमेंट ट्रेनी, सहायक प्रबंधक, कोलियरी प्रबंधक, उप क्षेत्रीय प्रबंधक, महाप्रबंधक के रूप में एसईसीएल हसदेव क्षेत्र, बैकुण्ठपुर क्षेत्र, भटगांव क्षेत्र, जोहिला क्षेत्र में कार्य किया . इसके साथ ही एसईसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (उत्पादन) के पद पर भी कार्यरत् रहे।वे ईसीएल के सोदपुर एरिया एवं राजमहल एरिया का भी कार्य अनुभव रखते हैं ।
श्री एस.एन.कापरी के पदभार ग्रहण पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल एवं निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है। श्री कापरी के एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) पद पर पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
