निजात अभियान : नशे के खिलाफ सरकंडा पुंलिस की कार्यवाई… अवैध रूप से गांजा बेचने वाले 2 आरोपी पुंलिस गिरफ्त में…
बिलासपुर, फरवरी, 04/2023
बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह ने जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी थानेदारो को दिए है, जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने के लिए निजात अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बहतराई नाग नागिन तलाब के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे है और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया जिनकी तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 किग्रा. 132 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत करीब 50 हजार तथा 53500 रुपए नगद रकम जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने के लिये निजात अभियान कार्यवाही जारी रहेगी।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि दिलीप प्रभाकर प्र. आर. विनोद यादव आरक्षक अविनाश कश्यप सोनू पाल मिथलेश सोनवानी, मनीष वाल्मिक का विशेष योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपी…
1.नरेन्द्र यादव उर्फ जित्तू पिता स्व. अनुज यादव उम्र 22 साकिन वार्ड नंबर 15 डीलवापारा थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग.
2. संजय गढेवाल पिता सिया राम उम्र 42 साल साकिन वर्मा मोहल्ला चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
