• Fri. Jul 3rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

NTPC सीपत इकाई के CISF उप कमांडेंट मुनिराज को हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस…

NTPC सीपत जांजी निवासी रमा गोविन्द प्रसाद द्विवेदी ने अपने अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान के माध्यम से हाईकोर्ट मे याचिका दायर की थी कि वह CISF, NTPC सीपत ईकाई में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है ड्यूटी के दौरान १९९९ को वह घायल है गया फिर ईलाज के बाद जान तो बच गई पर वह स्थाई रूप से रोगग्रस्त हो गया तब से उसे LMC ड्यूटी पर रखा गया है।। लगातार कई दिनों तक काम करने से शारीरिक व मानसिक रूप से थक जाता है उसका निर्धारित साप्ताहिक अवकाश प्रत्येक शुक्रवार के लिए नियत है परन्तु उसे नियमित रूप से साप्ताहिक अवकाश का लाभ नहीं दिया जा रहा है और न ही अवकाश दिनों के कार्य के एवज में अतिरिक्त भुगतान किया जाता है जिससे क्षुब्द हो याचिका पेश किया था जिस पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिनांक १६/८/२०२१जारी कर NTPC सीपत ईकाई के CISF के उप कमांडेंट को निर्देश जारी किया था उसके बाद भी निराकरण नहीं किए जाने पर अवमानना याचिका पेश किया है जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जज पी सेम कोशी ने उप कमांडेंट मुनीराज मीना को नोटिस जारी किया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed