चाकूबाजी में घायल हुए युवके के बेहतर इलाज के लिए विधायक शैलेश पांडे की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत की 2 लाख की राशि…
बिलासपुर, जुलाई, 09/2022
बिलासपुर के कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों हुए चाकूबाजी की घटना में घायल हुए युवक गौरव यादव के इलाज के लिए विधायक शैलेष पांडेय की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहतर उपचार के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की है।
जानकारी हो कि पिछले शनिवार को रात टिकरापारा में मामूली विवाद में युवकों ने गौरव यादव पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था परंतु बाद में उसे अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उक्त घटना की शाम जानकारी होने पर नगर विधायक शैलेष पांडेय पीड़ित के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद देने की बात कही थी। उसी परिपेक्ष्य में नगर विधायक शैलेष पांडेय के प्रयासों से घायल युवक की बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री ने 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए एसपी पारुल माथुर से चर्चा की थी एवं परिजनों से मुलाकात के दौरान एएसपी, सीएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
