• Fri. Oct 30th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

किसानों की मांग पर खूंटाघाट से छोड़ा गया पानी.. अध्यक्ष और सभापति गौरहा ने कहा.. नही होगी पानी की कमी..

किसानों की मांग पर खूंटाघाट से छोड़ा गया पानी.. अध्यक्ष और सभापति गौरहा ने कहा.. नही होगी पानी की कमी…

बिलासपुर, अगस्त, 08/2022

जिला पंचायत अध्यक्ष और सभापति ने रतनपुर पहुंचकर खूंटा घाट जलाशय का दरवाजा खोला। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के अधिकारी समेत कांग्रेस नेता विशेष रूप सें शामिल हुए। जलाशय का दरवाजा खोलने के साथ ही किसानो ने अपनी खुशियों को जाहिर किया। अरूण चौहान और अंकित गौरहा ने बताया कि पानी की कमी के चलते बियासी और रोपाई को लेकर किसान परेशान था। बहरहाल पानी की किल्लत अब दूर हो गयी है।

जानकारी देते चलें कि चार पांच दिन पहले जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किसानों के साथ जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से सम्पर्क किया। गौरहा ने बताया कि खेत पूरी तरह से तैयार है। लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण रोपाई और बियासी का काम पिछड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह पानी की कमी है। इसके पहले किसानों का मनोबल टूटे। खूंटाघाट बांध का दरवाजा खोलना बहुत जरूरी है।

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने बेलतरा और मस्तूरी के किसानों की परेशानी को सर्वेक्षण के दौरान सही पाया। अंकित गौरहा की मांग को गंभीरता से लेते हुए आज जिला पंचायत और अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में खूटा घाट की गेट खोला गया।

इसके पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान और जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने विधि विधान से पूजा पाठ किया। अरूण और अंकित गौरहा ने बताया कि आज तीन अलग अलग जगह पहुंचकर डैम को खोला गया है।
डैम का दरवाजा खोले जाने के बाद किसानों तक पानी पहुंचने लगा है। समय पर पानी मिलने से किसानों में खुशी है। अरूण और अंकित ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों की खेती प्रभावित नहीं होगी। सरकार किसानों के साथ है।

अंकित ने बताया कि खण्ड बारिश के कारण सभी जगह पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसान परेशान थे। खूंटा घाट जलाशय का दरवाजा खुलने के बाद काफी हद तक किसानों की परेशानी दूर हो गयी है। यद्यपि खूंटाघाट बांध का भराव अभी भी करीब 15 प्रतिशत कम हुआ है। जलाशय का दरवाजा खोलने के दौरान राजेश्वर भार्गव व स्थानीय किसान भी मौजूद थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक बिलासपुर विधानसभा से 3 हजार लोगों की होगी सहभागिता, प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed