पुलिस का सरप्राइस चेकिंग… 165 वाहनों पर कार्यवाई… ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर, तीन सवारी वाहनों पर कार्यवाही…
बिलासपुर, जून, 18/2023
बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में पुलिस के द्वारा सरप्राइज चेकिंग लगाकर 165 वाहनों पर हुई कार्यवाही की गई है। ऐसे वाहन चालक जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे उन पर कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई है, दुर्घटनाओं की मुख्य वजह ड्रिंक एंड ड्राइव होती है जिसकी वजह से दुर्घटना अधिक होती है।बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में चेकिंग की गई है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थाना में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 42 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म तीन सवारी बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 123 वाहन e से एमवी एक्ट के तहत 51 हजार का समय आ गया है। इस प्रकार कुल 165 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
