खाद दुकानों पर कृषि विभाग का छापा… डेढ़ दर्जन दुकान मालिकों को शोकॉज नोटिस…
बिलासपुर, दिसम्बर, 02/ 2022
कृषि विभाग द्वारा जिले में रबी फसलों के लिए खाद की कमी न हो इस हेतु उर्वरक व्यवसाय कर रहे निजी थोक, खुदरा विक्रेताओं एवं सहकारी समिति के स्टाक का सत्यापन उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिनमें विक्रेताओं की पी.ओ.एस. मशीन स्टाक में जितनी खाद की मात्रा अंकित है, उतनी ही मात्रा भौतिक रूप से उपलब्ध नही पाये जाने पर संबंधित फर्म को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्टॉक समायोजन हेतु तीन दिवस का समय दिया गया है। इसके पश्चात भी भिन्नता पाये जाने पर संबंधित फर्म कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र निलंबन एवं निरस्त करने की कार्रवाई की जावेगी।

बिलासपुर जिले में उर्वरक निरीक्षको द्वारा अब तक वि.ख. तखतपुर से-01 मेसर्स रामकृष्ण कृषि सुरक्षा केन्द्र लाखासार, 02 मेसर्स अंसारी खाद भण्डार तखतपुर, 03 यादव बिल्डिंग मटेरियल एण्ड खाद भण्डार बेलसरी, 04 मेसर्स प्रज्ञा कृषि केन्द्र जरौंधा, 05 योगेश कृषि केन्द्र मुरू, 06 मोहन कृषि केन्द्र तखतपुर 07 कौशिक कृषि सेवा केन्द्र ढनढन, 08 कौशिक कृषि केन्द्र सकरी, 09 गोस्वामी कृषि केन्द्र लिम्हा, 10 बजरंग खाद भण्डार तखतपुर, 11 आदिशक्ति कृषि मुरू 12, यादव बिल्डिंग मटेरियल तखतपुर, वि.ख. मस्तूरी से-01 पटेल कृषि केन्द्र जयरामनगर, 02 रामफल खाद विक्रय केन्द्र मल्हार, एवं वि.ख. बिल्हा-से 01 शिव खाद भण्डार बुधवारी, 02 कृषि सेवा केन्द्र चकरभाठा 03 कृषि उद्यान केन्द्र तिफरा, 04 त्रिवेणी खाद भण्डार तिफरा इस प्रकार कुल 18 निजी उर्वरक विक्रेताओं को स्टाक मिलान सही नहीं पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
