उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मिले प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधी… हड़ताल समाप्ति का ऐलान…
रायपुर, जुलाई, 09/2023
उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। श्री सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया।

श्री सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/06/2026‘छात्रों की गूंज’ अभियान : NEET पेपर लीक बना सियासी मुद्दा,, युवाओं पर फोकस,,, कांग्रेस ने शुरू किया देशव्यापी छात्र अभियान,, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग…
Uncategorized24/06/2026भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
