बिलासपुर, अक्टूबर, 06/2025
शिवलिंग पर हुई अपमानजनक घटना के बाद रुद्राभिषेक से होगी मंदिर की पुनः पवित्रताविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का संयुक्त आयोजन — सनातनी समाज से व्यापक सहभागिता की अपील
बिलासपुर। हाल ही में एक समाज विशेष के लोगों द्वारा भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर किए गए अशोभनीय कृत्य ने हिंदू समाज की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के धार्मिक वातावरण में रोष व्याप्त है।
इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने घोषणा की है कि भगवान शिव के इस अपवित्र किए गए मंदिर को पुनः पवित्र करने के लिए रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर मंदिर को पुनः शुद्ध किया जाएगा और धार्मिक शांति की स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम के बाद हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी विरोध या वैमनस्य फैलाने के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, शुद्धिकरण और समाज में सौहार्द्र स्थापित करने के लिए रखा गया है।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने सभी सनातनी हिंदू भाई-बहनों से आग्रह किया है कि वे इस रुद्राभिषेक पूजन में सम्मिलित होकर अपने आराध्य भगवान शिव के प्रति श्रद्धा अर्पित करें और मंदिर पुनः पवित्रता के साक्षी बनें।
कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और स्थानीय भक्तों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
