अखिल भारतीय हिंदुसभा के संदीप शुक्ला बनाए गए जिलाध्यक्ष… प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने बनाएंगे एक नई सनातनी टीम…
बिलासपुर, फरवरी, 15/2024
शहर के युवा और उत्साही सामाजिक कार्यकर्ता संदीप शुक्ला को अखिल भारतीय हिंदू महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से हिंदू संगठन के युवाओं में उत्साह है। गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश संगठन ने उन्हें नई नियुक्ति करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने बताया कि जल्द ही सनातनियों को साथ लेकर वो एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे जो हिंदुओं की बेहतरी के लिए काम करेगा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उद्देश्यों को लेकर चर्चा में संदीप शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि हमारे इस संगठन को बनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य धर्मांतरण को रोकना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है जिसे रोकने के लिए एक जुट होकर सनातन धर्म की विचारधारा को प्रमुखता से सामने रख धर्मांतरण को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रयास को हम शहर से लेकर गांव तक जाएंगे। सभी का प्रयास होगा कि प्रदेश में धर्मांतरण को रोका जाए। इसके लिए उन्हें अखिल भारतीय हिंदू महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर में कार्यकर्ताओं को जोड़ने की भी जिम्मेदारी दी गई है। जिससे सनातन धर्म की विचारधारा से लोगो को जोड़ा जाए और उन्हें धर्मांतरण को रोकने तैयार किया जाए। पत्रकार वार्ता के दौरान नारद श्रीवास, शिवांगी शुक्ला, संतोष अग्रवाल और करण पांडेय मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
