SBI कलेक्ट्रेट ब्रांच बन्द..5 पाजीटिव.. ग्राहकों में हड़कंप …
बैंक ऑफ बदौड़ा और आडीबीआई बैंक अधिकारी भी संक्रमित…
बिलासपुर // स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट ब्रांच में आज 5 अधिकारी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। खबर के बाद बैंक को बन्द कर दिया गया है। ब्रांच पहुंचने पर ग्राहकों को जानकारी मिली। इसके बाद शहर में कोरोना प्रकोप को लेकर लोग दहशत में है। लेकिन रूपए नहीं मिलने के बाद ग्राहकों में उदासी भी है। जानकारी के अनुसार नेहरू चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया कलेक्ट्रेट ब्रांच में पांच अधिकारी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में पाजीटिव पाए गए हैं। इसके बाद बैंक को आगामी आदेश तक बन्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामले की खबर आज सुबह हुई ।इसके बाद प्रबंधन ने नए आदेश तक कलेक्टर ब्रांच को बन्द करने का फैसला किया है। जानकारी होने पर ग्राहकों को बैंक आकर बैरंग वापस होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद नियमित आने वाले ग्राहकों में हड़कम्प है। बताते चलें कि दयालबन्द स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद कैनरा बैंक शाखा में में एक दिन पहले टेस्ट में एक अधिकारी संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारी की पत्नी स्टेट बैंक में अधिकारी है। एक दिन पहले पत्नी की रिपोर्ट पाजीटिव आयी थी। अब अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा सरकन्डा स्थित *आईडीबीआई बैंक में भी दो अधिकारी कोरोना पाजीटिव पाए गये हैं* खबर लिखने तक जानकारी मिली है कि कलेक्ट्रेट ब्रांच स्थित एसबीआई में तीन कोरोना पाजीटिव की रिपोर्ट मिल चुकी है। जबकि दो की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
