हफ्ते भर में दूसरी मौत… छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान एक युवती बेहोश… नही मिली 108 एंबुलेंस… रायपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत…
रायपुर,कोंडागांव,बिलासपुर, 15/2022
कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आई है जहां छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान एक युवती की मौत हो गई है। घटना कब्बड़ी प्रतियोगिता के दौरान घटी है। कोंडागांव के माझी बोर्ड स्थान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था कबड्डी खेल दौरान युवती बेहोश हो गई जिसे परिजनों द्वारा कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे रेफर कर रायपुर भेजा गया था। रायपुर में निजी अस्पताल में युवती के ईलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक महिला खिलाड़ी के पति ने बताया कि जिला कोंडागांव में ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था जिसमें कबड्डी खेल में मेरी पत्नी ने हिस्सा लिया था खेल के दौरान खेलते खेलते पकड़े तो सिर के बल गिर गई और बेहोश हो गई उसे कोंडागांव अस्पताल में भर्ती किया गया सिटी स्कैन भी किया गया फिर डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिए, रायपुर जाने के लिए अस्पताल से 108 एंबुलेंस भी नही मिली देर हो रही थी इसलिए प्राइवेट गाड़ी से जाना पड़ा रायपुर में निजी अस्पताल में भर्ती करने के बाद इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

इससे पहले रायगढ़ में हो चुकी है खिलाड़ी की हुई मौत…
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान हफ्ते भर में ये दूसरी मौत है जहां कबड्डी खेल के दौरान कोंडागांव में युवती की मौत हुई है। इससे पहले रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में भी एक खिलाड़ी की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल के दौरान घरघोड़ा के भालूमार गांव में कबड्डी खेल में पटकनी के दौरान बेहोश हो गया था। घायल युवक को तत्काल घरघोड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तुरंत रायगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रायगढ़ ले जाने ने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
मुख्यमंत्री ने जताया दुःख…

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
