बिलासपुर, अगस्त, 30/2024
तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस…
काम में ढिलाई बरतने पर तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस…
राजस्व मामलों की गहन समीक्षा… पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करें गिरदावरी…
न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता बरतने पर तीन नायब तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बिल्हा तहसील के नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय शामिल है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ गिरदावरी का कार्य 30 सितम्बर तक करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार के प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। विशेषकर 6 माह एवं 1 वर्ष से अधिक के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाए। स्वामित्व योजना अंतर्गत मिले नक्शों का सत्यापन कर एक सप्ताह में प्रेषित करने कहा गया। उन्होंने कहा कि इस खरीफ वर्ष में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू किया गया है जिसमें बोदरी तहसील के अंतर्गत सभी हल्कों में यह काम किया जाए। इसके अलावा सभी तहसील के दो-दो गांवों में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन के निराकृत प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण का कार्य जल्द करने कहा गया। राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वसूली में भी तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा ई-कोर्ट प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, नजूल भूमि आबंटन, भू-नक्शा अपडेशन आदि की समीक्षा कर विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष साहू, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
