बिलासपुर, मई, 01/2025
SECL में चुनिंदा पत्रकारों को बुला कर विशेष (गुप्त) प्रेस कॉन्फ्रेंस… SECL के पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह ?…
बिलासपुर। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा एक बार फिर सीमित पत्रकारों के साथ गुप्त प्रेसवार्ता आयोजित करने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से एसईसीएल मुख्यालय द्वारा पत्रकारों को बुलाकर किसी विशेष विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाती है, जबकि शहर के अन्य पत्रकारों को इसकी जानकारी तक नहीं दी जाती।
इस बार भी ऐसी ही एक प्रेसवार्ता हुई, जिसमें कुछ चुनिंदा मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को ही आमंत्रित किया गया। इससे नाराज पत्रकारों के एक बड़े वर्ग ने इसे “गुप्त प्रेसवार्ता” की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि एसईसीएल का यह रवैया पत्रकारिता की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि यदि किसी भी सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था को मीडिया से संवाद करना है, तो उसे सभी accredited या सक्रिय पत्रकारों को समान रूप से आमंत्रित करना चाहिए। कुछ चुनिंदा पत्रकारों को बुलाकर की गई वार्ता न केवल पक्षपात को दर्शाती है, बल्कि यह संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।
वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि यह सिलसिला अब आम होता जा रहा है, जो कि मीडिया की एकता और लोकतांत्रिक संवाद प्रक्रिया के लिए खतरे की घंटी है। पत्रकार संघों ने इस विषय पर जल्द ही एक बैठक बुलाकर एसईसीएल, कोल इंडिया और पीएम ऑफिस को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है।
हालांकि, इस मुद्दे पर सफाई देते हुए एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) शनीस चंद्रा ने कहा कि, “यह कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं थी। केवल एक इवेंट का कवरेज करने के लिए कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था।” उन्होंने दावा किया कि प्रेसवार्ता जैसा कुछ भी आयोजित नहीं किया गया था, बल्कि यह केवल एक कार्यक्रम की मीडिया कवरेज थी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर07/06/2026पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्वीकृति से सराफा कारोबार को नई दिशा,, संघ ने लखनलाल देवांगन का जताया आभार,, महा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद राजेश वर्मा (सोनी)…
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
