बिलासपुर, अगस्त, 16/2024
स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़, शिक्षक व प्रधान पाठक निलंबित… संकुल समन्वयक को शो कॉज नोटिस…कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई…
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करता है. कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि l रामनारायण दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया।
दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फल स्वरुप स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
