बिलासपुर, जनवरी, 04/2026
बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मंडल चुनाव संपन्न, 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम, 1962 के प्रावधानों के तहत बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल के निर्वाचन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत 26 दिसंबर 2025 को कुल 18 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच 29 दिसंबर 2025 को की गई, जिसमें 6 नामांकन पत्रों को अमान्य घोषित किया गया।
इसके पश्चात 30 दिसंबर 2025 को निर्धारित समयावधि में 2 अभ्यर्थियों द्वारा अपने नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद शेष 10 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन की यह घोषणा बैंक की वार्षिक साधारण सभा के सम्मेलन में दिनांक 4 जनवरी 2026 को की गई।

निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए संचालक मंडल सदस्यों में अनारक्षित वर्ग से श्री अशोक अग्रवाल, श्री नारायण आवटी, श्री राजकुमार मनमानी, श्री अनिल खंडेलवाल एवं श्री मनोज भड़ारी शामिल हैं। महिला अनारक्षित वर्ग से श्रीमती आशा सिंह ठाकुर एवं सुश्री अलका शर्मा निर्वाचित हुईं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग से श्री चंद्रप्रकाश जांगड़े तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से श्री सोमनाथ यादव एवं श्री सीताराम जायसवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी आर. के. गुप्ता द्वारा निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। बैंक प्रबंधन एवं सदस्यों ने नव-निर्वाचित संचालकों को बधाई देते हुए बैंक के विकास, पारदर्शिता एवं सहकारी मूल्यों को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/02/2026छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बनाने पद्मश्री चतुर्वेदी का सपना पूरा होगा, डिप्टी सीएम साव का एलान सरकार सबकुछ करेगी, पं चतुर्वेदी की जन्म शताब्दी समारोह में स्मृति ग्रंथ व पुस्तक का विमोचन, वक्ताओं ने माना पं चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ का चेहरा, राज्य ही नहीं देश की धरोहर थे..
Uncategorized21/02/2026सराफा व्यापारियों को एसएसपी की हिदायत, शहर से दूर सराफा दुकानों मे करे अतरिक्त सुरक्षा का इंतजाम.. दुकान के अंदर सहित आसपास में सीसीटीवी जरूर लगाएं..
Uncategorized20/02/2026लगातार दूसरी लूट: “24 घंटे में खुलासा, फिर भी बेखौफ लुटेरे ! सराफा व्यापारी फिर निशाने पर, पुलिस सुरक्षा पर बड़े सवाल”…
बिलासपुर20/02/202624 घंटे में लूट कांड का खुलासा: सराफा एसोसिएशन ने बिलासपुर पुलिस को किया सलाम
