बिलासपुर, जनवरी, 10/2026
BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ…
BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम दयालबंद गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई मान सिंह द्वारा अरदास कराई गई। तत्पश्चात Art of Living के प्रशिक्षक प्रीतपाल सिंह द्वारा गुरु पूजा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी BNI सदस्यों ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस वर्ष के मेले के मुख्य प्रायोजक फॉर्च्यून एलिमेंट तथा सह-प्रायोजक अद्वैत फार्म्स हैं। इस आयोजन में मेला संयोजक गणेश अग्रवाल, सहसंयोजक डॉ. सचिन यादव, आलोक केडिया, रोहित मिश्रा, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में BNI के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने एकजुट होकर 6 दिवसीय मेले को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रायपुर से आए राहुल ट्रैवल्स के संचालक डॉ. साहिल यादव एवं नैसटेक के वरिष्ठ अधिकारी श्री रवींद्र प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे और मेले की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने बताया कि BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जहां विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के रूप में निहारिका अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मी अनंत, प्रीतिश सिन्हा, अंकित अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, अंकित मोदी, अविनाश मोदी, शुचिता सिंह, अंकिता तिवारी, नेहा दीप्त सहित 50 से अधिक BNI सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि BNI बिलासपुर द्वारा यह मेला तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। गत वर्ष मेले की बचत राशि से समाज सेवा के तहत एक किडनी डायलिसिस मशीन निःशुल्क प्रदान की गई थी, जो BNI की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह मेला व्यापार, उद्योग और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
