• Sat. Jun 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला: 29 जनवरी से 3 फरवरी तक, मेला पत्रिका का हुआ विमोचन.. सम्मान, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा शहर..

बिलासपुर, जनवरी, 16/2026

BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला: 29 जनवरी से 3 फरवरी तक, मेला पत्रिका का हुआ विमोचन.. सम्मान, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा शहर..

बिलासपुर। BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित होने वाले भव्य व्यापार एवं उद्योग मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में गत दिवस मेले की पत्रिका का विमोचन शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक फार्च्यून एलिमेंट्स तथा सह-प्रायोजक अद्वैत फार्म्स के संस्थापक अनिल मुंधरा सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और प्रेस जगत के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

विमोचन अवसर पर प्रकाश ग्वालानी, जितेंद्र गांधी, कमल सोनी, वरिष्ठ पार्षद राजेश सिंह, रोटरी क्लब से प्रकाश माहेश्वरी व पुरुषोत्तम अग्रवाल, टायर संघ से निट्टू सिंह परिहार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

29 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में प्रतिदिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले की विस्तृत जानकारी संयोजक गणेश अग्रवाल ने दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी निहारिका अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह के अंतर्गत देहदान व नेत्रदान करने वालों को श्रद्धांजलि एवं उनके परिवारों का सम्मान, विवाह के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले 11 जोड़ों का अभिनंदन, बच्चों की वीरता सम्मान, सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति पुरस्कार से 11 महिलाओं का सम्मान, विभिन्न जिलों के अग्रणी व्यापारियों, गिनीज बुक रिकॉर्ड धारकों, छत्तीसगढ़ सेवा रत्न, उद्योगपति ऑफ द ईयर, स्टार्टअप अवार्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित अनेक सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

मेले में प्रतियोगिताओं की भी भरमार रहेगी, जिनमें बिलासपुर गॉट टैलेंट, राइजिंग वॉइस ऑफ बिलासपुर, मिस्टर–मिस बिलासपुर, आइडियल कपल, रॉयल कपल, इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता, स्टार्टअप आइडिएशन अवार्ड, बॉडी बिल्डिंग, हेल्दी बेबी, मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग-पेंटिंग, साइंस मॉडल प्रतियोगिता आदि शामिल हैं।

मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में औरंगाबाद से आए जादूगर का विशेष आकर्षण रहेगा, साथ ही लोक नृत्य, भजन-कीर्तन, कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सामाजिक सरोकारों के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधों से किया जाएगा, वहीं रोटरी क्लब यूनाइटेड द्वारा प्रतिदिन निशुल्क सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाएगा। नाइस टेक के सहयोग से रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर BNI मेला कार्यसमिति के 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें को-स्पॉन्सर निखिल माखीजा, डॉ. सचिन यादव, विनोद पांडेय, डॉ. कमलेश मौर्य, डॉ. लक्ष्मी अनंत, ललित अग्रवाल, शंकर राव, हरिकिशन साहू, डॉ. सत्येंद्र खूंटे, अंकित मोदी, अविनाश मोदी, आलोक केडिया, विजय देशमुख, रोहित मिश्रा, जसबीर चावला, विकास कुकरेजा, संतोष निषाद, जितेंद्र कमावीसदार, सह-संयोजक राजीव अग्रवाल, मनीष जैन, पंकज श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, अंकिता तिवारी, शुचिता सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

BNI बिलासपुर का यह मेला व्यापार, उद्योग, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम बनकर शहर को नई पहचान देने के लिए तैयार है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed