पहले दिन बॉलीबुड सेलेब्रिटी सुनयना फौजदार के साथ डांडिया प्रेमियों ने किया जमकर गरबा रॉयल पार्क में…बिलासपुर में शहर का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव में 30 sep और 01 oct को भी बॉलीबुड सेलेब्रेटी के साथ…बिलासपुर,सितंबर, 30/2022 नवरात्र गरबा के पहले दिन बिलासपुर पहुची सुनयना फौजदार के साथ लोगो के जमकर गरबा किया, बारिश की वजह से परेशानियों का कुछ सामना करना पड़ा लेकिन गरबा के जोश के सामने सब फीके रहे। तीन दिन चलने वाले गरबा के इस आयोजन में पहले दिन अचानक दोपहर से ही मौसम ने करवट बदली और शाम तक जमकर बादल बरसे। शाम तक लगा कि मौसम नही खुलेगी मगर 7 बजे के बाद अचानक से मौसम खुला और कार्यक्रम अपने तय समय से देरी से शुरू हुई। ऐसे लगा जैसे गरबा प्रेमी पानी रुकने का ही इंतज़ार कर रहे थे। इधर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही थी वही दूसरी तरफ सब अपनी जगह पर तैयारी गरबा की शुरू कर दिए थे । देखते ही देखते गरबे का मैदान छोटा पड़ने लगा।
सुनयना ने जमकर किया डांस… सुनयना ने भारी भरकम भीड़ देखकर खुद को नही रोक पाए और जमकर डांस किया। उन्होंने साथ ही कहा कि उनको बिलासपुर से भरपूर प्यार मिला और वह दुबारा आना चाएँगी। इसके साथ ही उन्होंने सबके साथ सेल्फी भी ली।विधायक पहुचे नवरात्र गरबा में… नगर विधायक शैलेश पांडेय नवरात्र गरबा के पहले दिन शिरकत किये, उन्होंने आयोजन एवं आयोजको की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने गरबे का भी आनंद लिए।30 को आएंगी एलीना… दूसरे दिन गरबा कार्यक्रम में एलीना आयेगी जिनके साथ लोगो को गरबा करने का मौका मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
मनोरंजन14/11/2026अग्रवाल प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज 17 दिसंबर से, मिनी स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच..विजेता टीम को मिलेगा 2.22 लाख रुपए का पुरस्कार..
बिलासपुर14/11/2026सेवा के 10 साल, शिक्षा के नाम… बिलासपुर राउंड टेबल 283 ने बदली सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई की तस्वीर..
राजनीति14/11/2026वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस की जनचौपाल, साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा… सेलर में गरजे नवज्योति पटनायक, बोले- पैसों और सामानों की चोरी सुनी, अब वोट की चोरी देख रहे हैं…
राष्ट्रीय12/11/2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान शहरी निकायों की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा..
