बिलासपुर, मई, 22/2025
खेल मैदान में निगम ने लगाई गुमटियां… विरोध में उतरे खेल प्रेमी और खिलाड़ी… विधायक को सौंपा ज्ञापन…
नगर निगम ने मुंगेली नाका ग्रीन गार्डन खेल मैदान में गुमठी ठेला (चौपाटी) लगाने अनुमति दी है और 2 दिनों से यहां पर फल, सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री के ठेले लगाए जा रहे है जिससे यहां पर खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। अब ऐसे में ये खिलाड़ी कहा खेलेंगे। इसलिए इस खेल मैदान में ठेले, गुमटी (चौपाटी) ना लगाई जाए इसके लिए आज सब खेल प्रेमी और शहर के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में शहर विधायक अमर अग्रवाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।

आपको बता दे कि मुंगेली नाका में एक ही खेल मैदान है जिसमें कुदुदण्ड, मंगला, उस्लापुर, नेहरू नगर 27 खोली व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी इस मैदान में क्रिकेट खेलने व अनेक प्रकार के खेल खेलने के साथ रनिंग और वॉकिंग के लिए आते है और इस मैदान में खेल प्रतियोगिता विगत कई वर्षों से कि जाती है व समय समय पर सांस्कृतिक कार्यकम का भी आयोजन किया जाता है इसके अलावा वहां दुर्गा माता की स्थापना व रावण दहन का भी कार्यकम किया जाता है ऐसे में इस ग्राउंड में ठेले गुमटी लगा कर नगर निगम के द्वारा खेल मैदान को खतम करने का और इस जगह का व्यवसायिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मैदान को खेल मैदान ही रहने दिया जाये ताकि इसमें खिलाड़ी और खेल प्रेमी खेल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में बद्री यादव, गिरीश दुबे, फिरोज, अभिषेक यादव, देव माली, दीपक तिवारी, रमन गुप्ता, सत्यकांत ध्रुव, सतीश सिंह, संजू यादव, सुल्तान, जहीर, रोहित सिंह, शिवम् उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
