धर्म परिवर्तन कर चुके 6 परिवारों को हिन्दू संगठन ने कराई धर्म वापसी… हर्ष छाबरिया ने पैर धो कर, तिलक लगा किया स्वागत…
बिलासपुर, जनवरी, 31/2023
छत्तीसगढ़ में विगत कई वर्षों से धर्मांतरण के मामले सामने आते रहे है बड़े पैमाने पर गाँव के भोले भाले।लोगो को ब्रेनवाश कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और ये सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। इस बात को हिंदूवादी संगठन के नेता हमेशा उठाते है।इसी कड़ी में हिंदूवादी नेता अपने धर्म के लोगो की घरवापसी का कार्यक्रम भी अब चलाने लगे है।सबसे अहम बात इसमे यह है जीपीएम जिले के ये सभी लोग अपने हिंदूवादी नेता हर्ष छाबरिया की बातों से इतने अभिभूत हो गए कि इन सभी लोगो ने अपने धर्म मे वापसी की इच्छा भी व्यक्त कर दी। ऐसा नहीं है की यह सिर्फ एक जिले में हो रहा है बल्कि अधिकतर जिले में धर्म परिवर्तनं की शिकायत मिलती है जहां पर विहिप या बजरंग दल वाले धर्म परिवर्तन कर चुके हिन्दू परिवारों वालो के पास जाकर और धर्म और घर वापसी कराते है।

घर वापसी अभियान के तहत हिन्दू संगठनों ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धर्म परिवर्तित कर दूसरे धर्म को अपना चुके 6 परिवार के लोगों की विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने धर्म वापसी करायी है। दरअसल पेण्ड्रा ब्लाॅक के देवरीकला गांव में बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण की शिकायतें मिली थी जिसमें धर्म परिवर्तित कर चुके गांव के 6 लोगों के परिवारों को आज गांव में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों के द्वारा पूजा पाठ का आयोजन कर हिंदू धर्म में वापसी करायी गयी।
पैर धो कर कराई धर्म वापसी…
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने इन लोगों का चरण धुलाकर धर्म वापसी करायी गयी और भगवा गमछा पहनाकर उनके इस स्वविवेक से लिये गये निर्णय का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ….
दबावपूर्ण धर्म परिवर्तन पर शासन को कार्यवाई के निर्देश…
वहीं क्षेत्र में धर्मान्तरण के बारे में मरवाही विधायक डाॅ के के ध्रुव ने कहा कि उनको भी आज घर वापसी की जानकारी मिली है पर जिले में धर्मान्तरण की कोई शिकायत तो नहीं मिली है पर जिले में धर्मान्तरण बढे न इसके लिये प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गये है। विधायक डाॅ ध्रुव ने कहा कि लोग पूजा पाठ करने के लिये तो स्वतंत्र है पर धर्म परिवर्तन यदि कोई दबाव पूर्ण कराते है तो शासन के द्वारा कार्यवाही किये जाने के निर्देष दिये गये हैं। उक्त आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश जालान , भूपेंद्र राठौर , वीरेंद्र पंजाबी , अभय तिवारी , श्रीकांत ताम्रकार , सागर पटेल , प्रकाश साहू , अंकित , सन्नी , सहित सनातनी लोग शामिल रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
छत्तीसगढ़01/11/2026अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन का पटवारियों को शो-काज नोटिस, 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश..
