बिलासपुर, सितंबर, 13/2024
झोपड़ी से पक्के मकान तक का सफर, अंजोरी बैगा के जीवन में आई खुशियां…
पीएम जनमन योजना से अंजोरी बैगा के जीवन में खुशियां आई है। कभी झोपड़ी में रहने वाले अंजोरी का अब अपना स्वयं का पक्का मकान है। वे कहते है कि यह उनके लिए कभी संभव नहीं था। पीएम जनमन योजना से उनके पक्के मकान का सपना सच हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
कोटा विकासखण्ड के ग्राम शिवतराई निवासी अंजोरी बैगा ने बताया कि उनके पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे बहुत गरीब परिवार से हैं उनके घर की स्थिति काफी जर्जर थी। कच्चा मकान होने के कारण कभी भी दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा उन्हें शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए चलाए जा रहे पीएम जनमन योजना की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि उनके पास आवास योजना के लिए सभी दस्तावेज ले कर उनका आवास योजना के तहत फॉर्म भर गया और उनका आवास पास हो गया और प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में आ गया जिससे उन्होंने अपने मकान बनाने के कामों की शुरूआत की। बाकी की राशि भी उनके खाते में किस्तों में आती गई और उनके पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। अब अंजोरी बैगा को उनके कच्चे मकान से छुटकारा मिल गया है। वे अपने पक्के मकान में बड़े इत्मीनान के साथ रह रहे है। उन्होंने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम विशेष पिछड़ी जनजाति का जीवन संवारने के लिए लाई गई इतनी सुन्दर योजना के लिए हम शासन के आभारी हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
