बिलासपुर, अगस्त, 12/2024
स्वसहायता समूह की दीदियां बना रही 2 लाख तिरंगा और धान से बनी राखियां…
कलेक्टर अवनीश शरण ने स्व सहायता समूह की दीदियों से खरीदा तिरंगा…
हर घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ…
सभी से की हर घर तिरंगा लहराने की अपील…
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में अभियान को सफल बनाने में सभी विभाग जुटे हैं और 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वंत्रता सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टोरेट परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सबसे पहले हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर उनसे तिरंगा ध्वज भी खरीदा।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे की मांग के अनुरूप जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं 2 लाख तिरंगे का निर्माण कर रही हैं गनियारी और नगोइ महिला समूह की लगभग 150 महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी हैं और अब तक 1 लाख तिरंगा निर्माण कर चुकी हैं। कलेक्टर ने समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उनसे इस संबंध में जानकारी ली और दीदियों से ध्वज खरीदा इस मौके पर उन्होंने हर घर तिरंगा के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कलेक्टरेट परिसर में स्टॉल लगा रही स्व सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि उनके समूह द्वारा धान से बनी राखी और तिरंगे ध्वज का निर्माण किया जा रहा है जिसके प्रति लोगों का अच्छा रुझान मिल रहा है। अब तक 500 के लगभग राखिया बनाई गई है और समूह की महिलाओं द्वारा ध्वज का निर्माण किया जा रहा हैं।उल्लेखनीय है कि बिहान योजना के माध्यम से जिले की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं और विभिन्न आजीविका स्त्रोतों से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
