बिलासपुर, मई, 23/2026
दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
पेंड्रा/जीपीएम: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा महिला इकाई ‘दुर्गावाहिनी’ द्वारा बिलासपुर में आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में हिस्सा लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले की 13 बहनें शनिवार को सफलतापूर्वक वापस लौटीं। पेंड्रा स्टेशन पहुँचने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया गया।
रेल्वे स्टेशन पेंड्रा रोड एवं शिव मंदिर में हुआ स्वागत और पूजन…
स्टेशन से सभी बहनों को गौरवपूर्ण तरीके से पेंड्रा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर लाया गया। यहाँ विहिप, बजरंग दल और मातृशक्ति की उपस्थिति में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने बहनों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण वर्ग से लौटी बहनों ने बताया कि बिलासपुर में आयोजित इस विशेष शिविर में उन्हें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाने हेतु लाठी संचालन, जुडो-कराटे और आत्मरक्षा (Self-Defense) के गुर सिखाए गए, बल्कि बौद्धिक विकास, राष्ट्रभक्ति और आपदा प्रबंधन का भी व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा कि…
आज के समय में बेटियों का आत्मरक्षा में निपुण होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी ये 13 बहनें अब जिले की अन्य बालिकाओं और महिलाओं को भी जागरूक और साहसी बनने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस प्रशिक्षण में 13 बहने स्वेता पुरी, नंदिनी प्रधान, शालिनी,रुबीना,नीलम पुरी,देवकी, कौशल्या , रोशनी सिंदराम, सिद्धि उपाध्याय, संध्या रजक,शीलू रजक,माधुरी ,काजल एवं स्वागत की कड़ी में प्रमुख रूप से दुर्गावाहिनी पूर्व जिला संयोजिका वैशाली पांडे, सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, विभा तिवारी, रामीन,प्रकाश साहू,निखिल परिहार,बृजेश पुरी,उत्तम राय, रविन्द्र कुमार,दीपक विश्वकर्मा,शनि पटेल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
